kukrukoo
A popular national news portal

अभिनेत्री कंगना और उसकी बहन रंगोली ने राजद्रोह मामले में बयान दर्ज कराया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उसकी बहन रंगोली चंदेल ने पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए।

कंगना और उसकी बहन रंगोली ने कल मुंबई के बांद्रा पुलिस के समक्ष देशद्रोह और अन्य आरोपों को लेकर दर्ज मामले में अपने बयान दर्ज कराये।

कंगना और उसकी बहन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर में न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ को दोनों बहनों के वकील रिज़वान सिद्दीकी ने बताया था कि उनके मुवक्किल आठ जनवरी को मुंबई पुलिस के समक्ष हाज़िर होंगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था।

हालांकि अदालत ने दोनों बहनों को उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई भी उकसाने वाले बयान देने से रोक दिया था।

बॉम्बे उच्च न्यायालय में कंगना और रंगोली ने एक याचिका दायर कर बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के निर्देश से 17 अक्टूबर को दर्ज पुलिस प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी और उच्च न्यायालय के बाद कल दोनों बहनों ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।

प्राथमिकी के बाद दोनों बहनों को बांद्रा पुलिस ने तीन अलग अलग तारीख़ पर पेश होने के लिये समन जारी किया था, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से वे उपस्थित नहीं हो पाई थी। तीसरे समन के बाद दोनों उच्च न्यायालय चली गई थीं और कल पुलिस के समक्ष उपस्थित होने पर सहमत हुई।

अभिनेत्री कंगना और उसकी बहन रंगोली ने बयान दर्ज कराया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like